Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूतनी' का ट्रेलर रिलीज

फिल्म 'भूतनी' के ट्रेलर में संजय दत्त एक शक्तिशाली अवतार में नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण है। हालांकि, ट्रेलर से फिल्म की कहानी का पूरा अंदाजा नहीं लगता लेकिन इसमें नजर आने वाले कलाकारों की टीम बेहद खास है।

29 Mar 2025

संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूतनी' का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड में इन दिनों विभिन्न विषयों पर फिल्में बन रही हैं। खासतौर पर हॉरर कॉमेडी फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'मुंज्या' और 'स्त्री 2' जैसी फिल्मों की सफलता इसका उदाहरण हैं। इसी कड़ी में अब एक नई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूतनी' का रोमांचक ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में सुपरस्टार संजय दत्त विशेष भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म 'भूतनी' का ट्रेलर

फिल्म 'भूतनी' के ट्रेलर में संजय दत्त एक शक्तिशाली अवतार में नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण है। हालांकि, ट्रेलर से फिल्म की कहानी का पूरा अंदाजा नहीं लगता लेकिन इसमें नजर आने वाले कलाकारों की टीम बेहद खास है। फिल्म में संजय दत्त मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि पलक तिवारी, आसिफ खान, मौनी रॉय और सनी सिंह भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इस फिल्म की एक और खास बात यह है कि मशहूर सोशल मीडिया स्टार बी यूनिक इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। ट्रेलर के बाद से ही दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

18 अप्रैल रिलीज होगी 'भूतनी'

हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूतनी' 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्माण सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स द्वारा किया गया है। संजय दत्त स्वयं दीपक मुकुट के साथ इस फिल्म के सह-निर्माता हैं। निर्माताओं की सूची में हुनर ​​मुकुट और संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का भी नाम है। कुल मिलाकर इसमें कोई शक नहीं है कि संजू बाबा का कॉमेडी अवतार देखने के लिए हर कोई उत्साहित होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूतनी' का ट्रेलर रिलीज
फिल्म 'भूतनी' के ट्रेलर में संजय दत्त एक शक्तिशाली अवतार में नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण है। हालांकि, ट्रेलर से फिल्म की कहानी का पूरा अंदाजा न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News